Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरडॉ.अंजना सिंह किया हाईटेक सेल्फ स्टडी लाइब्रेरी का शुभारंभ

डॉ.अंजना सिंह किया हाईटेक सेल्फ स्टडी लाइब्रेरी का शुभारंभ

जौनपुर धारा,जौनपुर। ज्येष्ठ माह के पांचवे पावन मंगलवार को हाईटेक सेल्फ स्टडी लाइब्रेरी का शुभारंभ टी.डी. पीजी कॉलेज की प्रोफेसर एवं भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंजना सिंह ने किया। यह लाइब्रेरी टी.डी कॉलेज रोड  पर सत्यम मेडिकल के पास हुआ। हाईटेक लाइब्रेरी के संचालक अक्षय गुप्ता ‘अमित’ ने अंजना सिंह का भव्य स्वागत किया। डॉ.अंजना सिंह के द्वारा लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया उसके पश्चात भगवान राम के चित्र पर मालार्पण कर नवीन प्रतिष्ठान के लिए संचालक को ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई। वही समाज सेविका के द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए। बताया कि आज कल के बच्चों के लिए लाइब्रेरी की सुविधा बहुत जरूरी हो गई है, यहां पर बच्चों को पढ़ाई करने के लिए संगठित वातावरण मिलता है। जिससे बच्चों को किसी भी प्रकार का अध्यापन करने में परेशानी नहीं आती और वह निश्चित रूप से लाइब्रेरी की सुविधा से प्रसन्न होते हैं और सफल भी होते हैं। वहीं लाइब्रेरी के संचालक ने अंगवस्त्र  से अतिथियों के सम्मान किया। इस मौके पर सुनील कुमार राय, सत्यम प्रजापति, पत्रकार उपेंद्र श्रीवास्तव, डॉ.अभिषेक मौर्य, मनीष कुमार साहू, दुर्गेश अग्रहरि, हर्ष वर्मा, वीरेंद्र कुमार, अमन कुमार गुप्ता, रोमी सहित आदि लोग उपस्थित रहें।