जौनपुर धारा, जौनपुर। होली व शब-ए-बरात त्योहार के मद्देनजर रविवार को थाना प्रांगण में एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया व सीओ अतर सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्तियों संग शान्ति-समिति की बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान दोनों अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों को होली पर्व को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आह्वान किया गया। हिदायत दिया कि अपने बच्चों को होली के दिन नशे में होने पर मोटरसाइकिल न चलाने की सलाह दें। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया ने कहा कि होली के दिन डीजे पर अश्लील व भड़काऊ गाने बजाने पर कार्रवाई की जायेगी। कोई हुड़दंग करता है तो शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। सीओ ने कहा होली के दिन महिलाओं व लड़़कियों को जबरदस्ती रंग नहीं लगायेंगे और न ही शराब पीकर अभद्रता करेंगे। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्जकर सीधे जेल भेजा जायेगा। थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया ने कहा कि होली के दिन सभी जगह पुलिसबल तैनात रहेगी। लोग अपने-अपने घरों, गांवों में प्रेम तथा स्नेह पूर्ण से त्योहार मनायें। इस अवसर पर उपनिरीक्षक बासदेव प्रसाद, उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक मंजय यादव, दीवान लक्ष्मण यादव, गेंदा सिंह, ग्राम प्रधान शिवाकान्त तिवारी, विजय यादव, प्रधान प्रेमबिहारी यादव, विक्रम त्रिपाठी, अमरजीत पटेल, सुरेश पटेल आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
डीजे पर फूहड़ व अश्लील गाने बजाने पर होगी कार्रवाई :एसडीएम

Previous article

