― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडीजे पर डांस को लेकर भिड़े घराती और बाराती

डीजे पर डांस को लेकर भिड़े घराती और बाराती

जौनपुर धारा, सुइथाकला। गुरूवार को क्षेत्र के एक गांव में आई हुई बारात में डीजे पर डांस को लेकर घराती व बारातियों के बीच जमकर मारपीट हो गयी जिसमें कई लोग घायल हो गये। इस दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गयी। चर्चा है कि इस दौरान मांगलिक कार्य थोड़े समय के लिए रुक सा गया लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़वाया। बताया जाता है कि क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को नजदीक के ही एक गांव से बारात आयी हुई थी। जलपान के बाद द्वारपूजा के दौरान डीजे पर डांस को लेकर घराती बाराती आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच में जमकर मारपीट हो गई और इस दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ के साथ ही कई लोग घायल भी हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़वाया। हालांकि मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह विवाद को मामूली बताते हुए तहरीर के अभाव में कोई कार्रवाई न हो पाने की बात बताई। फिलहाल उक्त मामले को लेकर लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Share Now...