Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरडीएम से मिला उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट

डीएम से मिला उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट प्रतिनिधिमंडल प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की अगुवाई में तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान सहित कई अन्य शिक्षक समस्याओं सम्बंधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी जौनपुर को सौंपा गया। प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद के तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं 9 नवम्बर 2023 के शासनादेश के क्रम में समाप्त कर दी गई थी जिसके क्रम में तदर्थ शिक्षक उच्च न्यायालय की शरण में गये। उच्च न्यायालय ने पुन: सुनवाई कर सम्बंधित को निर्णय लेने के लिए कहा और निर्णय होने तक कार्य करने और वेतन देने को आदेशित किया लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक एवं वित्त लेखाधिकारी माध्यमिक द्वारा मात्र कुछ ही लोगों का कुछ माह का भुगतान किया गया, शेष अन्य सैकड़ों तदर्थ शिक्षक बिना वेतन के भुखमरी के कगार पर जीवन यापन कर रहे हैं। इसके अलावा एनपीएस से आच्छादित शिक्षकों के प्रान खाते में उनके वेतन से काटी गयी धनराशि कई महीने से उनके खातों में स्थानान्तरित नहीं हो पा रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह एवं प्रदेश मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षकों की सभी समस्याओं का समाधान यदि अतिशीघ्र नहीं किया गया तो जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर संगठन धरना-प्रदर्शन के लिए विवश होगा जिसका सम्पूर्ण उत्तर दायित्व जिलाविद्यालय निरीक्षक का होगा। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष तेरस यादव, कार्यकारी अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष हसन सईद, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बद्रीनाथ सिंह, सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।