जौनपुर धारा, जौनपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के अन्तर्गत जनपद के 21विकास खण्ड में चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा 51 जिलास्तरीय एवं विकास खण्ड स्तर के अधिकारियों के द्वारा 28 जुलाई को किया गया। नामित जाँच अधिकारीगण द्वारा विकास खण्डों के विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्य का स्थल पर प्रातः 07.00 बजे उपस्थित होकर सत्यापन किया गया। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी का इस जाँच के पीछे मुख्य उददेश्य यह था कि योजना में कागज पर दिखाये जाने वाले कार्य वास्तव में मौके पर कराये जा रहे है अथवा नहीं। सभी 21 विकास खण्डो में नामित किये गये कुल 51अधिकारियों द्वारा 54परियोजनाओं का सत्यापन किया गया। निरीक्षण किये गये कुल 54परियोजनाओं में मौके पर 6 परियोजनाओं पर कार्य 28 जुलाई 2023 को नही होना पाया गया। शेष समस्त परियोजनाओं पर श्रमिकों द्वारा कार्य किया जा रहा था एवं जिन परियोजनाओं पर कार्य बन्द था वहां के सम्बन्ध में अधिकारियो द्वारा यह बताया गया कि कुछ स्थलो पर विवाद, कुछ परियोजनाओं पर श्रमिक के समय से उपस्थित न होने तथा कुछ स्थलो पर श्रमिकों के आकस्मिक/पारिवारिक कारणों से कार्य बन्द पाया गया। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मनरेगा योजना में वर्तमान समय जिन परियोजनाओ पर कार्य प्रारम्भ है। उस कार्य को अपेक्षित संख्या में श्रमिकों को लगाकर कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। ताकि श्रमिकों को रोजगार प्राप्त हो सके। योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष समाप्ति तक प्रत्येक परिवार को शासन के निर्देश के क्रम में 100 दिन का रोजगार आवश्यक रूप से प्रदान किया जाना है। जिससे कि श्रमिकों को रोजगार प्राप्त होने के साथ साथ उनकी आर्थिक विपन्नता भी दूर हो सके साथ ही कार्य में पायी गयी। कमियों के लिए जो भी दोषी होगा उसके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करायी जायेगी।
― Advertisement ―
हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा
यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
डीएम ने 21विकास खण्ड में चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण

Previous article
Next article


