जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा जनपद में माध्यमिक शिक्षा विभाग के नियंत्रण में संचालित राजकीय विद्यालयों में जर्जर भवनों, पुनर्निर्माण और अवस्थापना सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा बताया गया कि उपसमिति द्वारा कार्यो का चिन्हांकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। प्रोजेक्ट अलंकार के बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी 33 स्वीकृति विद्यालय का सर्वे कराकर स्टीमेट बना लिया जाए। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी रमेश यादव सहित प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
डीएम ने की कार्यों की समीक्षा बैठक

Previous article

