― Advertisement ―

spot_img

महिला सम्मेलन में गूंजा महिला अधिकारों का मुद्दा, विपक्ष पर साधा निशाना

मछलीशहर में रविवार को जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।सम्मेलन में महिला अधिकार, जागरूकता और...
Homeअपना जौनपुरडीएम की अध्यक्षता में हुई विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक

डीएम की अध्यक्षता में हुई विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक शनिवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि ऐसे उपभेक्ता जिन्होंने अभी तक विद्युत संयोजन नहीं लिया है, उनको चिन्हित कर संयोजन देने हेतु स्वयं सहायता समूह से सर्वे कराते हुए एवं विभागीय मीटर रीडर एवं कैम्प के माध्यम से अधिक से अधिक संयोजन देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहाकि क्षतिग्रस्त परिवर्तकों को समय से बदलना सुनिश्चित करें, जिससे कि उपभेक्ताओं को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके। दोनों मण्डलों के अधीक्षण अभियन्ताओं को निर्देशित किया कि समस्त अतिभारित परिवर्तकों का प्रस्ताव बनाकर मण्डलवार मुख्यालय को प्रेषित करें। झटपट पोर्टल एवं निवेशमित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को स-समय निस्तारित करना सुनिश्चित करें। विद्युत विभाग द्वारा जारी आरसी की वसूली 15 दिन का विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक वसूली की जाये। खराब मीटरों को एक माह के अन्दर बदलना सुनिश्चित करें, साथ ही साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि नेवर पेड उपभेक्ताओं की संख्या जनपद में अधिक है, जिसे मासिक कैम्प का रोस्टर बनाकर बीडीओ ग्राम प्रधानों एवं ग्राम सचिवों के सहयोग से अधिक से अधिक नेवर-पेड को अटेण्ड किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयबर चौहान सहित विद्युत विभाग से जुड़े अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...