Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरडीएम-एसपी ने किया ईदगाह का निरीक्षण

डीएम-एसपी ने किया ईदगाह का निरीक्षण

  • साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था का जाना हाल, दिए निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। रहमतों और बरकतों का महीना रमजान अब खत्म होने की ओर है। वहीं साथ ही साथ अब अलविदा जुमा और ईद की तैयारी और तेज हो गई है जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने गुरुवार को जुमा मस्जिदों और ईदगाहों का दौरा किया जहां साफ-सफाई के संबंध में अहम निर्देश दिए गए। अलविदा की नमाज और ईद की नमाज के लिए नमाजियों को कोई दिक्कत परेशानी ना हो इसका जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक गुरुवार को ईदगाह पहुंचे। उन्होंने नमाजियों के आने-जाने के रास्ते का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इसका विशेष ध्यान दिया जाए कि नमाजियों को ईद के दिन आने जाने में कोई दिक्कत न हो। ईदगाह के अंदर नमाज अदा किए जाने वाले स्थान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पहले से ही सारी व्यवस्था सही कर ली जाए। उन्होंने बिजली पानी की व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने भी जुमा मस्जिदों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई व सुरक्षा के मद्देनजर अहम निर्देश दिए। अलविदा जुमा की नमाज अटाला मस्जिद, शेर मस्जिद, शिया जामा मस्जिद, बड़ी मस्जिद, चहारसू स्थित मस्जिद, सब्जी मंडी, जोगियापुर, पॉलिटेक्निक चौराहा, सब्जी मंडी, नवाब युसूफ रोड सहित नगर की अन्य जुमा मस्जिदों में अदा की जाएगी। वही ईद की नमाज शाही ईदगाह, शिया जामा मस्जिद सहित शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों में अदा की जाएगी। चांद निकलने के आधार पर 22 या फिर 23 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी।