Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरडीएफओ व आरआई ने कालेज से किया पौधरोपण की शुरुआत

डीएफओ व आरआई ने कालेज से किया पौधरोपण की शुरुआत

जौनपुर धारा, जफराबाद। जनपद में इस वर्ष वन महोत्सव के मौके पर 51लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान के तहत क्षेत्र के हुंसेपुर स्थित राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कालेज में डीएफओ प्रवीण खरे संभागीय परिवहन निरीक्षक (आरआई) अशोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। कार्यक्रम में बोलते हुए डीएफओ प्रवीण खरे ने कहा कि सभी लोग इस अभियान के माध्यम से एक पौधा अपनी माँ के नाम से लगाकर उस पौधे की रक्षा करें। जिससे यह पौधा मानव जीव जंतु जंतुओं के काम आ सकें। यही पौधा हमे बढ़ते तापमान व प्रदूषण से बचाएगा। वृक्ष हमें ऑक्सीजन देने के साथ वर्षा को आमंत्रित करता है। संभागीय परिवहन निरीक्षक अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि अपने परिवार के एक अन्य सदस्यों के नाम पिता व मां और पूर्वजों के नाम से लगाए। इससे धरती माँ का भी पर जीव बचा रहेगा। जिस तरह से जलवायु परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने कहा पौधों को लगाए तो उसकी रक्षा भी करें। उन्होंने छात्रों को यातायात के नियमों को बताकर जागरूक किया। इस मौके पर कालेज के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में टॉप किये हुए बच्चों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चन्द्र जायसवाल तथा संचालन प्रधानाचार्य विनय कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर उमेश मिश्र, कृपाशंकर यादव, विवेक सिंह, गौरव श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।