Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हड़ताल से पहले रविवार को खुले बैंक

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले रविवार को जौनपुर में सार्वजनिक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाएं खुलीं। हड़ताल के दौरान एटीएम, बीसी प्वाइंट और डिजिटल बैंकिंग पर जोर रहेगा।
Homeअपना जौनपुरडिहिया प्राइमरी स्कूल के बच्चों को बैठने के लिए 40 डेक्स बेंच...

डिहिया प्राइमरी स्कूल के बच्चों को बैठने के लिए 40 डेक्स बेंच की मदद

जौनपुर धारा,खुटहन। बहुराष्ट्रीय कम्पनी विरबैक एनिमल हेल्थ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक बार फिर खुटहन थाना अंतर्गत एक और प्राइमरी स्कूल के बच्चों को बैठने के लिए 40डेस्क बेंच दिया गया है।उच्च प्राथमिक विद्यालय, डिहिया में कल आयोजित कार्यक्रम में कंपनी द्वारा यह शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर कम्पनी के एरिया बिजनेस मैनेजर शिव प्रकाश पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मानित अतिथि के रूप में डॉ.उमाशंकर सिंह, एमआर दिलीप चौरसिया तथा चंदन तिवारी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार यादव ने समस्त लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष यादव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील कुमार,लीलावती गुप्ता,वरुण कुमार सिंह, रेखा सोनकर, दिवाकर विश्वकर्मा, अर्चना सिंह, आरती यादव, अनिल कुमार पांडे, संदीप यादव, वेंकटेश विश्वकर्मा, जयप्रकाश यादव, जयप्रकाश सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।