Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरडिपो की दुर्व्यवस्थाओं को लेकर सेवा प्रबन्धक ने किया औचक निरीक्षण

डिपो की दुर्व्यवस्थाओं को लेकर सेवा प्रबन्धक ने किया औचक निरीक्षण

  • जौनपुर धारा खबर का असर

जौनपुर धारा, जौनपुर। इन दिनों परिवहन विभाग बसों के संचालन में दुर्वव्यवस्थाओं को लेकर काफी चर्चा में है। आये दिन बसों की जर्जर अवस्था यात्रियों के लिसे असुविधाओं का केन्द्र बना हुआ है। विगत दिनों जौनपुर धारा ने जौनपुर डिपो के बसों की छोटी-बड़ी खामियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसे लेकर शनिवार को सेवा प्रबन्धक सन्तोष कुमार ने डिपो का औचक निरीक्षण किया। ज्ञातव्य हो कि विगत दिनों से जौनपुर डिपो के बसों के तमाम शिकायतों को लेकर जौनपुर धारा ने रोडवेज के संचालन व्यवस्था को खंगाला और प्रकाशित किया। जिसके बाद परिवहन प्रशासन हरकत में आया और जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगी। साथ ही सम्बन्धित बस को तुरन्त मरम्मत के लिये भेज दिया गया। लेकिन अन्य बसों में असुविधाओं को लेकर शनिवार को सेवा प्रबन्धक ने जौनपुर का औचक निरीक्षण किया और फोरमैन व अन्य कर्मचारियों को हिदायत दी कि यदि इन मामलों  में सुधार नहीं किया गया तो कठोर कार्यवाही की जायेगी। सेवा प्रबन्धक सन्तोष कुमार ने बताया कि गाड़ियों को चेक किया, जिसमें कुछ गाड़ियों के इण्डिकेटर, लाइट, अग्नि सुरक्षा यंत्र, रेडियम टेप सहित अन्य खामियों को दुरूस्त कराया जा रहा है। डिपो की और भी संचालन व्यवस्था को देख रहें है और उनके दुरूस्तीकरण के लिये आगे की कार्यवाही की जा रही है।