― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडम्पर के धक्के से दो ट्रैक्टर पलटकर क्षतिग्रस्त, चालक घायल

डम्पर के धक्के से दो ट्रैक्टर पलटकर क्षतिग्रस्त, चालक घायल

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर ग्राम पंचायत स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर डम्पर के धक्के से हाइड्रा लगा दो ट्रैक्टर पलट कर क्षतिग्रस्त हो गया वहीं दोनों ट्रैक्टर के चालक राजमार्ग पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक सुजानगंज थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव निवासी ट्रैक्टर चालक शिवनाथ निषाद और उनके चचेरे भाई अरून निषाद दोनों लोग घनश्यामपुर-से ट्रैक्टर लेकर फत्तूपुर की तरफ जा रहे थे। वह फत्तूपुर ग्राम पंचायत के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे ही थे कि चालक ट्रैक्टर लेकर मुड़ना चाहे इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार डम्पर के धक्के से दोनों ट्रैक्टर फोरलेन पर ही पलटकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। उक्त ट्रैक्टर के चालक भी घायल हो गए। वहीं टक्कर मारकर भाग रहे डम्पर को चालक कुछ दूरी पर खड़ा कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share Now...