जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के नेवादा मुखलिसपुर ग्राम पंचायत निवासी रामलाल निषाद और उनके करीबी बक्शा थाना क्षेत्र के केवटली गांव निवासी पारस निषाद दोनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर प्रतापगढ़ जनपद के ढ़कवा बाजार किसी कार्य से जा रहे थे। वह सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर ग्राम पंचायत स्थित फोरलेन बार्डर पर पहुंचे ही थे कि इसी दौरान बालू लदी एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से उक्त बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

Previous article
Next article


