जौनपुर धारा, सुइथाकला। थाना क्षेत्र के मानपुर (गैरवाह) गांव में सोमवार को गांव की ही एक वृद्धा की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश व ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह उक्त गांव की कौशल्या देवी 65 पत्नी इन्द्रजीत वर्मा भूसा लेने खेत में जा रही थी उसी दौरान वह एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि मौके की स्थिति भांपते हुए ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश व ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतका के पुत्र सन्तोष कुमार वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही ट्रैक्टर चालक राकेश वर्मा व भेला वर्मा के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्धा की मौत


