Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरट्रेन से गिरकर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

ट्रेन से गिरकर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

जौनपुर धारा,जौनपुर। मीरगंज रेलवे स्टेशन जंघई प्रयागराज रेल मार्ग पर एक अज्ञात अधेड़ ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। सूचना पर पहुंची जंघई रेलवे पुलिस ने उपचार हेतु घायल को एंबुलेंस से सीएचसी मुंगराबादशाहपुर भेज दिया है। संबंध में जीआरपी प्रभारी अली अतर ने बताया कि शनिवार की देर शाम सूचना मिलने पर आरपीएफ जंघई के साथ उसे दूर तक खोजा गया।  किंतु कहीं दिखाई नहीं दिया। रविवार की सुबह घायल की सूचना ग्रामीणो द्वारा मिलने पर पुनः जाकर देखा गया तो रेल पटरी से कुछ दूर भोगीपुर पाल बस्ती के पास से उसे एंबुलेंस से उपचार के लिए भेज दिया गया है। उसके पास कोई पहचान पत्र न मिलने से नाम पता अज्ञात है।