Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरट्रेन से उतरे समय वृद्ध का फिसला पैर,घायल

ट्रेन से उतरे समय वृद्ध का फिसला पैर,घायल

  • गंगौली हाल्ट पर हुआ हादसा,रिफर

जौनपुर धारा,केराकत। औड़िहार-जौनपुर रेल प्रखण्ड के गंगौली रेलवे हाल्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब ट्रेन से उतरते समय एक वृद्ध का पैर फिसल जाने से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पैसेंजर ट्रेन जौनपुर से औड़िहार की तरफ जा रही थी, ट्रेन जैसे ही गंगौली हाल्ट पर रुकी और रवाना होने लगी कि ट्रेन में बैठा वृद्ध उतरने लगा। जिससे उसका पैर फिसल गया और नीचे गिर गया। जिससे वृद्ध का बाया पैर टूटने के साथ ही सिर में गंभीर चोटें लग गई। वृद्ध को ट्रेन से नीचे गिरता देख आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ से किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। जहां चिकित्सकों ने घायल की स्थित गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक घायल वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी।