जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के समदहा सोमवार रात 9 बजे वाराणसी लखनऊ वाया अयोध्या रेलखण्ड पर समदहा भुडकूडहा के बीच रेलवे लाइन पर कूद कर आत्महत्या कर ली। सुबह शौच करने गए लोगो ने रेलवे लाइन पर शव देखकर भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान समदहा गांव निवासी सूरज राजभर 25वर्ष पुत्र शैलेंद्र राजभर के रूप में हुई सूचना लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि घर से बिना कुछ बताएं निकले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सरायख्वाजा थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मानसिक तनाव के कारण युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
― Advertisement ―
ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार
जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
ट्रेन के सामने कुदकर युवक ने की आत्महत्या


