Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रोडवेज परिसर छोड़ जेसीज चौराहे पर सवारी भर रहीं बसें, रोज जाम में फंस रहा शहर

जौनपुर शहर में रोडवेज परिसर के बजाय जेसीज चौराहे के आसपास सड़क पर बसें खड़ी कर सवारी भरने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित होता है और रोज जाम की स्थिति बनती है। यातायात पुलिस के अनुसार बसों को निर्धारित परिसर में खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।

E-Paper 28-09-2026

Homeअपना जौनपुरट्रक ने मारी दर्शनार्थियों से भरी बस को टक्कर, एक की मौत,...

ट्रक ने मारी दर्शनार्थियों से भरी बस को टक्कर, एक की मौत, 20 घायल

  • चार की हालत गम्भीर, ट्रक छोड़कर चालक फरार

जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिलोचन बाजार के समीप असबरन गांव के सामने मंगलवार की तड़के सुबह ट्रक ने दर्शनार्थियों से भरी बस में टक्कर मार दी। जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 20 लोग घायल हो गये। चार लोगों की हालत गम्भी देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सोनभद्र से रामलला के दर्शन करने के लिये अयोध्या जा रहे थे। दर्शनार्थियों की बस को ट्रक ने पास लेने के चक्कर में जोरदार टक्कर मार दी। बताया गया कि बस में भाजपा के 41 कार्यकर्ता सवार थे। लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर आए और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने अशोक पटेल उम्र 19 वर्ष को मृत घोषित कर दिया और चार की हालत गम्भीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

वहीं घायलों में सीमा पत्नी सुखन पटेल निवासी मेदनीखार थाना विढमगंज, दीनानाथ पटेल निवासी मेदनीखार थाना विढमगंज, फूलचंद्र पुत्र रामप्यारे निवासी उदरी,भारती देवी पत्नी फूलचंद्र, पंचू राम निवासी मेदनीखार थाना विढमगंज, विजय कुमार पुत्र अकालू निवासी मेदनीखार थाना विढमगंज, रामलखन पुत्र नंदलाल निवासी बोम थाना विढमगंज, यमुना प्रसाद निवासी हरपुरा थाना विढमगंज, चंद्रदेव पाल निवासी मेदनीखार थाना विढमगंज, फूलचंद्र पुत्र रामप्यारे निवासी उदरी, रामप्रताप पुत्र शुद्धी शाह निवासी हरपुरा थाना विढमगंज, चंपा देवी पत्नी मुरली राम निवासी फेदाल थाना विढमगंज, बासदेव पुत्र स्व.अयोध्या निवासी हरपुरा थाना विढमगंज, मंतोरा देवी, मुन्ना लाल पुत्र सोनबचन निवासी हरपुरा थाना विढमगंज, रामकिशुन पुत्र हीरालाल निवासी वैरखड़ थाना विढमगंज, बाबूराम पुत्र बैजूराम निवासी हरपुरा थाना विढमगंज, विद्या देवी, पन्ना देवी पत्नी दीनानाथ पटेल सभी निवासी सोनभद्र सहित आदि लोग घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश यादव मय हमराह मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वहीं ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और ट्रक चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भरतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं का हाल-चाल लिया।