Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरट्रक चालक ने किया कई दुकानों को ध्वस्त

ट्रक चालक ने किया कई दुकानों को ध्वस्त

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। बुधवार के तड़के सुबह लगभग 4 बजे केराकत कोतवाली के मुफ्तीगंज बाजार में जौनपुर के तरफ से खाली ट्रक अचानक से अनियंत्रित होकर कई दुकानों को क्षतिग्रस्त करते हुए घुस गई। जिसमें बाजार के बब्लू पान वाले, अवधेश सेठ, पोखराज सेठ, छेदी प्रजापति, शाहिद खान, डा.सुधीर बंगाली मिष्ठान, इजहार, की दुकान तोड़ते हुए सुरेन्द्र गुप्त के दुकान में जा घुसी। वहीं यह भी आसार लगाया जा रहा था कि यदि बाजार के दुकानदार बाहर सो रहे होते तो बड़ी दुर्घटना होने से कोई रोक नहीं सकता था। हालाकि आर्थिक नुकसान के अलावा किसी के जानमाल की कोई हानि नही हुई। स्थानीयों ने बताया कि जनपद मिर्जापुर का निवासी चालक खाली ट्रक लेकर केराकत के तरफ जा रहा था कि नींद आने के कारण सभी का दुकान रौदते हुए घायल हो गया। जिसका इलाज सीएचसी मुफ्तीगंज में उपचार चल रहा है।