Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरट्रक को बचाने में टमाटर लदी पिकअप पलटी

ट्रक को बचाने में टमाटर लदी पिकअप पलटी

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा में बीती रात 10 बजे टमाटर लेकर जा रही पिकअप ट्रक को बचाने में अनियंत्रित होकर विद्युत लाइट का खंबा तोड़कर पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर बाहर निकाला गया उसको हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार कोइरीडीहा बाजार में रात 10 बजे बाराबंकी से चंदौली मंडी में टमाटर लेकर जा रही पिकअप कोरिया बाजार के पास पहुंचते ही ट्रक को बचाने के चक्कर में विद्युत लाइट का खंबा तोड़कर पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला गया। ड्राइवर को हल्की चोटें आई हैं। सुबह होते ही चालक ने गाड़ी बुलाकर पिकअप को सही कराया और पूरे टमाटर को टोकरी में रखकर चंदौली के लिए रवाना हो गया।