Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

जौनपुर धारा, केराकत। आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुसहा मोरखा गांव के सामने ट्रक की चपेट में आने से जहां एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई वहीं पिता-पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त कस्बा निवासी 42 वर्षीय संतोष कुमार कसौंधन अपने 30 वर्षीय भतीजे निखिल व पुत्र 18 वर्षीय आलोक के साथ बाइक से आजमगढ़ के बिंद्रा बाजार बहन के घर बर्थडे में सम्मिलित होने एक दिन पहले गए थे जहां से बुधवार सुबह वापस घर आ रहे थे। बाइक निखिल चला रहा था। राजमार्ग पर कुसहा गांव के सामने पहुंचे ही थे कि कुत्ते से टकरा गए। संतोष व आलोक जहां खाई में गिरे वहीं निखिल सड़क पर गिर पड़ा। पीछे से आ रही ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां निखिल की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।