जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गेट नम्बर 58सी आजाद रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं उसका देवर घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरपतहां थाना क्षेत्र के उसरौली (सुरहपुर) गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार बिन्द की पत्नी सरिता 42 वर्ष बुधवार को शादी के लिए कहीं लड़की देखने गयी हुई थी। वापस होने पर खेतासराय के सोंधी वार्ड में अपनी ननद के यहाँ रात रुकी हुई थी। गुरुवार को अपने देवर अरविंद के साथ अपने घर उसरौली जा रही थी तभी शाहगंज की तरफ से आ रही ट्रक आ रही थी। आजाद रेलवे क्रासिंग पर बाइक सवार शाहगंज की तरफ जा रहे थे आमने सामने क्रासिंग के समय ट्रेन की पटरी से बाइक स्लीप करने के बाद असंतुलित हो गयी जिसके चलते महिला ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गयी। उक्त रेलवे क्रासिंग रेलवे विभाग की लापरवाही से दुर्घटना ग्रस्त बनी हुई है।
― Advertisement ―
जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, युवक घायल

Previous article

