― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रक और कार की टक्कर में आटो सवार चार घायल

ट्रक और कार की टक्कर में आटो सवार चार घायल

जौनपुर धारा, सुइथाकला। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर क्षेत्र के एकड़ला मोड़ के पास शुक्रवार अपरान्ह विपरीत दिशा में तेज रफ्तार से गुजर रही ट्रक और कार की टक्कर में आटो सवार चार घायल हो गए। लोगों द्वारा आनन फानन में जहां एम्बुलेंस द्वारा उपचार हेतु घायलों को सीएचसी भेजवाया गया वहीं तीनों गाड़ियों के चालक मौका पाकर फरार हो गए। बताया जाता है कि क्षेत्र के उक्त स्थान के पास गुरूवार अपरान्ह तेज रफ्तार से गुजर रही ट्रक और कार आपस में भिड़ गई। इसी दौरान पीछे से शाहगंज की तरफ सवारी लेकर जा रहा आटो चालक आटो लेकर कार में भिड़ गया जिसमें सवार रामजनक 45, बेइला देवी 42 बागबहार थाना पवई, आजमगढ़ व जियालाल 75 व उसकी पत्नी सिंगारी 70 निवासी गुलरा, पवई, आजमगढ़ घायल हो गये। बहरहाल लोगों द्वारा आनन फानन में जहां एम्बुलेंस द्वारा घायलों को उपचार हेतु सीएचसी भेजवाया गया वहीं तीनों गाड़ियों के चालक मौका पाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सभी सवार मामूली रूप से चुटहिल है। कार और ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Share Now...