जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अयोध्या मार्ग स्थित चिरैयामोड़ पर के समीप शनिवार की शाम टेम्पो पलटने से चालक समेत छ: लोग घायल हो गए। नगर के आजमगढ़ रोड स्थित अम्बेडकर नगर भादी निवासी 50वर्षीय विद्या देवी पत्नी सीताराम, 60वर्षीय कुमारी देवी पत्नी राम भरोसे, 60वर्षीय बुनीता देवी पत्नी दिनेश, 70वर्षीय लाली देवी पत्नी लालता प्रसाद, 36वर्षीय सीमा देवी पत्नी अलोक कुमार, 18वर्षीय बाबी पुत्र छोटेलाल शनिवार की देर शाम बेलवाई के प्रतापपुर से टैम्पो में सवार हो घर लौट रहे थे। जैसे ही अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड समीप पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से बचने में अनियंत्रित हो टेम्पो पलटने से सभी घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान चार की हालत गंभीर देख विद्या, कुमारी देवी, सीमा एवं बाबी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
रोडवेज परिसर छोड़ जेसीज चौराहे पर सवारी भर रहीं बसें, रोज जाम में फंस रहा शहर
जौनपुर शहर में रोडवेज परिसर के बजाय जेसीज चौराहे के आसपास सड़क पर बसें खड़ी कर सवारी भरने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित होता है और रोज जाम की स्थिति बनती है। यातायात पुलिस के अनुसार बसों को निर्धारित परिसर में खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।
टेम्पो पलटा चालक समेत छ: घायल,चार की हालत गंभीर


