जौनपुर धारा, बदलापुर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सामाजिक संस्था ठाकुरबाडी़ महिला विकास कल्याण समिति के द्वारा जनवरी 2024 में गोद लिए गए टीबी मरीजों को छठी बार जून माह का पोषाहार संस्था मुख्यालय गौरीशंकर मंदिर सिंगरामऊ में वितरित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ.लक्ष्मी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने टीबी जैसे महामारी से लड़ने के लिए ठाकुर बाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के प्रयास को मानवता की सेवा का अनोखा कदम बताया। साथ ही सभी टीबी के मरीजों को नियमित दवा और पोषण आहार लेते रहने एवं टीबी प्रहरी के रूप मे अपने आसपास टीबी मरीजों को जागरूक कर उनकी जांच और दवा दिलाने में सहायता करने की अपील की।
― Advertisement ―
ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार
जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
टीबी रोगियों में पोषाहार व ओआरएस किया वितरित


