Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरटीकाकरण के लिए चलाया गया अभियान

टीकाकरण के लिए चलाया गया अभियान

जौनपुर धारा, खेतासराय। एसडीएम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग व एसएमनेट यूनिसेफ ने बड़ागांव में उदासीन व झिझक परिवारों को टीकाकरण के लिए मुहिम चलाया। इस दौरान गांव के आधा दर्जन परिवार ने अपने बच्चों को टीका लगवाया।

जानकारी के अनुसार एसडीएम अंकित कुमार और तहसीलदार महेंद्र प्रताप सिंह के साथ स्वास्थ्य विभाग व एसएमनेट यूनिसेफ की टीम बड़ागांव पहुंची। टीम ने नियमित टीकाकरण से झिझक, उदासीन व टीकाकरण से इन्कार करने वाले परिवार से संपर्क किया। टीम ने बच्चों में होने वाले जानलेवा बीमारियों, टीकाकरण के महत्व और टीकाकरण न कराने से बच्चों पर इसके दुष्प्रभाव के बारे में बताया। इस पर आधा दर्जन परिवारों के लोग अपने बच्चों को टीका लगवाने के लिए तैयार हो गए। टीम इन परिवारों के बच्चों का टीकाकरण किया। इस दौरान लेखपाल शैलेंद्र सिंह, सुपरवाइजर आलोक कुमार सिंह, सीएचओ संजू, मुराही देवी, उर्मिला, नेहा देवी, सरिता पांडेय, साधना देवी, नेहा देवी, माधुरी, प्रियंका विश्वकर्मा मौजूद रहे।