Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअपना जौनपुरटीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने निकाला 'मशाल जुलूस'

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने निकाला ‘मशाल जुलूस’

  • कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

जौनपुर। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने रोडवेज तिराहे से मशाल जुलूस निकाला, जो कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्तंभ पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि जो शिक्षक 10 से 15 वर्षों से सेवा दे रहे हैं, उन पर अब परीक्षा की अनिवार्यता थोपना उनके अनुभव का अपमान है। जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी ने तर्क दिया कि नियुक्ति के समय यह नियम नहीं था, अत: सेवा के दौरान इसे लागू करना ‘प्राकृतिक न्यायÓ के सिद्धांतों के विरुद्ध है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश यादव ने कहा कि पुराने शिक्षकों को टीईटी से मुक्त रखा जाए ताकि वे मानसिक तनाव के बिना शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दे सकें। इस मशाल जुलूस में डॉ. आशीष सिंह, मनीष सिंह, प्रमोद शुक्ला, अजय मिश्रा, विनोद सिंह और श्रीकृष्ण पांडे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व पदाधिकारी मौजूद रहे। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी जायज मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो वे भविष्य में और भी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।