जौनपुर धारा, जौनपुर। महंगाई के विरोध में समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रजनीश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टमाटर की माला पहनकर शहर के लाइन बाजार से होते हुए जगदीशपुर और गांधी तिराहा तक जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के पास एक दिवसीय रात भर धरने पर बैठे रहे वहीं धरने को सफल बनाने के लिए शहर में भ्रमण करते नजर आए। देर रात समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महासचिव रवि रांझा ने भी धरने में पहुंच कर उन्हें समर्थन दिया और अपने गीत के माध्यम से टमाटर की महंगाई पर गाना गाकर जनता में संदेश देने का काम किया। जिलाध्यक्ष रजनीश मिश्र ने कहा कि आज टमाटर और सब्जी के भाव आसमान छू रहे हैं। बाजार में टमाटर 130 रुपए किलो से 160 रुपए किलो बेचा जा रहा है। ऐसे में गरीब और ठेला खुमचा लगाने वाले बाजार में टमाटर को देख सकते हैं लेकिन खरीद कर खा नहीं सकते। तिलकधारी महाविद्यालय छात्र सभा ईकाई अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि यदि टमाटर और सब्जी के दामों में कमी नहीं की गयी तो हम लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। धरने में अवनिश यादव, दीपक, शिवम यादव, बबलू यादव, रोहित यादव, प्रशांत यादव, विनोद शर्मा, सत्यम,अजय यादव मौजूद रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: बक्शा में भीषण हादसा, इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत
जौनपुर। जौनपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह...
टमाटर की माला पहन निकाला जुलूस, किया विरोध प्रदर्शन

Previous article
Next article


