जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद मुरादगंज स्थित एक चाय की दुकान के ऊपर लगी पानी की टंकी की सफाई करते समय नीचे गिरने से वृद्ध की मौत हो गई। इसी लाइन बाजार थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव निवासी महेंद्र प्रताप यादव 68 वर्ष बुधवार की शाम लगभग 6 बजे उक्त स्थान पर स्थित एक होटल के बगल में चाय की दुकान के ऊपर लगी पानी की टंकी को छत पर चढ़कर साफ कर रहा था। अचानक पानी की टंकी साफ करते समय वह जमीन पर नीचे आ गया। नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चाय के दुकानदार द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को दिया गया। लगभग आधे घंटे बाद परिवार के लोग पहुंचे और उसे लेकर एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। सूत्र बताते हैं कि उपचार के लगभग 1 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग बिना पुलिस को सूचना दिए लाश को घर लेकर चले गए। मृतक के बारे में बताया जाता है कि वह ट्रैक्टर और टेंपो चलाकर अपने और अपने परिवार का गुजर-बसर करता रहा लेकिन उस दिन वह चाय के दुकानदार के यहां मित्रतावश उसकी पानी की टंकी साफ करने के लिए छत पर चल गया यहां से सीधे नीचे गिरने पर उसकी मौत हो गई।
― Advertisement ―
श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया
श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
टंकी की सफाई करते समय नीचे गिरने से वृद्ध की मौत

Previous article
Next article

