जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र के मानीकलां ग्राम में 16 दिन पूर्व झुलसी महिला की शनिवार को सुबह जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गईं। जानकारी के अनुसार मानीकलां गांव निवासी स्व. फारुख की पुत्री इशरत 30 पति की मौत के बाद अपने दो बच्चों को लेकर मायके में ही रह रही थी। पांच जनवरी को इशरत घर में झुलस गईं थी। परिजनों के अनुसार स्टोव पर खाना बनाते समय इसके फट जाने से इशरत बुरी तरह झुलस गई थी तथा ईलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा था। शनिवार को इशरत की अस्पताल में मौत हो गई। आवश्यक विधिक कार्यवाई के पश्चात इशरत के शव को परिवार के हवाले किया गया।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

Previous article

