Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरज्ञान को संसाधन से साझा प्रभावी माध्यम : बीईओ

ज्ञान को संसाधन से साझा प्रभावी माध्यम : बीईओ

मछलीशहर। शिक्षण अधिगम सामग्री पढ़ाने का साधन ही नहीं बल्कि शिक्षको के बीच आदान प्रदान का प्रभावी माध्यम भी है। यह शिक्षा को अधिक मनोरंजन तथा सुगम बनाता है। उक्त बातें खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने बुधवार बीआरसी पर नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम में कहा। डॉक्टर संतोष तिवारी ने प्रतिभागियों को अपना विचार साझा करते हुए बताया कि शिक्षण अधिगम सामग्री के माध्यम से अपने ज्ञान, नवीन विचार और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा कर सकते हैं। इस दौरान एआरपी जंग बहादुर यादव, अखिलेश यादव, राकेश यादव ने विषय वस्तु पर विस्तार से बताया। इस दौरान प्रतिभागियों द्वारा शिक्षण अधिगम सामग्री के साथ डेमो किया गया। मंद्रीका मौर्या,अनुराधा मौर्या, डॉ.अफसाना बानो, रेनू यादव, प्रियंका यादव, प्रभात मिश्र, प्रणवीर सिंह, अखंड सिंह, महेंद्र दुवे, धर्मेंद्र तिवारी, आस्था यादव, अरविंद मिश्रा, स्वतंत्रमणि तिवारी ने प्रस्तुतिकरण किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शिवाकांत तिवारी ने किया। तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में वीरेंद्र यादव उपस्थित रहे।