Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजौनपुर में वितरित किया गया एन.सी.सी.'ए' प्रमाणपत्र

जौनपुर में वितरित किया गया एन.सी.सी.’ए’ प्रमाणपत्र

जौनपुर धारा,जौनपुर। 98 उ.प्र.वाहिनी एन.सी.सी.ने तिलकधारी महाविद्यालय में शनिवार को एनसीसी ‘ए’ प्रमाणपत्र परीक्षा में उत्तीर्ण कैडेटों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल निकेत सिंह नेगी के निर्देशन में उपरोक्त वेलेडिक्टरी सेरेमनी आयोजन किया गया। कैडेट एनसीसी प्रमाणपत्र पाकर प्रफुल्लित हुए। इस अवसर पर कमान अधिकारी ने कैडेटों को भविष्य में सेना एवं अन्य संस्थानों से जुड़ने हेतु प्रेरित किया। देश की सेवा करने हेतु एक अच्छे नागरिक बनने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन तिलकधारी महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी ले.जितेश कुमार सिंह एवं बटालियन के सुबेदार मेजर बिजेन्द्र कुमार, प्रशिक्षण जेसीओ सुबेदार नहल सिंह थापा, प्रशिक्षण लिपिक अमित पाल ने किया।