जौनपुर। केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल जयंत चौधरी के पूर्व निर्धारित कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने के सिलसिले में लखनऊ से वाराणसी जाते समय अनिल दूबे राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय लोकदल कुछ देर के लिए जौनपुर में रुके, जहाँ राष्ट्रीय लोकदल डॉ.सत्येंद्र सिंह, प्रदेश सचिव राष्ट्रीय लोकदल प्रदीप तिवारी, मंडल अध्यक्ष शिवसेना हिन्दुस्तान सुनील राय ने फूलमालाओं से स्वागत किया। जयंत चौधरी पूर्वांचल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संवाद करने 23 जून को वाराणसी आ रहे हैं। उन्होंनेे जौनपुर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वह वाराणसी जरूर जाएं। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दूबे अपने सहयोगियों के साथ सम्मेलन में भाग लेने वाराणसी रवाना हो गये। उक्त अवसर पर सुनील सिंह, सौरभ सिंह, उपेन्द्र श्रीवास्तव, सतीश निषाद, डा.एस.ए.रिज़वी, शमशेर अली, नागेंद्र यादव, हर्ष वर्मा, बेलाल अहमद, राजा अग्रहरि, महेंद्र विश्वकर्मा, संजू सिंह, मनीष साहू, दिव्यांश श्रीवास्तव, अनुज मौर्या, मोनू सेठ, अख्तर सहित आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
जौनपुर में अनिल दूबे हुआ स्वागत

Previous article

