Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आंधी-बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

जौनपुर में तेज आंधी और बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। फसल को नुकसान पहुंचने से किसान लागत निकालने और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
Homeअपना जौनपुरजेसीआई चेतना ने मां सरस्वती का पूजन कर मनाया वसंतोत्सव

जेसीआई चेतना ने मां सरस्वती का पूजन कर मनाया वसंतोत्सव

जौनपुर धारा, जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना ने बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर शहर के एक प्रतिष्ठित स्थान पर मां सरस्वती का पूजन अर्चन करते हुए वसंतोत्सव कार्यक्रम संस्था अध्यक्ष सोनी जायसवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया जिसमें संस्था के पदाधिकारी और सदस्यों ने भक्ति गीत संगीत गाते हुए मां सरस्वती का प्रतिमा पर माला चढ़ाकर पुष्प अर्पित करते हुए विश्व में शांति का आशीर्वाद मांगा। अध्यक्ष ने कहा की माता सरस्वती को पीले रंग प्रिय होते हैं इसलिए आज हम सभी लोग पीला वस्त्र धारण करते हुए पीला पुष्प पीला माला और पीला प्रसाद माता को चढ़ाए हैं ताकि पूरे विश्व में शांति और सद्भाव बना रहे। संस्थापक अध्यक्ष मेघना रस्तोगी ने पुष्प चढ़ाते हुए ज्ञान की देवी माता सरस्वती को नमन किया। निवर्तमान अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव ने सभी को बसंत पंचमी की बधाई दिया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष कल्पना केसरवानी, पूर्व अध्यक्ष रीता कश्यप, मीरा अग्रहरि, सरला माहेश्वरी, मंजू जायसवाल, ममता कश्यप, अनिता सोनी, अंजू जायसवाल, ज्ञानेश्वरी गुप्ता, रिंकी जायसवाल, अंजू पाठक, अनीता गुप्ता उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन सचिव मीरा अग्रहरि ने किया आभार कार्यक्रम संयोजक सरला माहेश्वरी और ममता कश्यप ने संयुक्त रूप से प्रकट किया।