― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजेसीआई चेतना ने आयोजित किया योग शिविर

जेसीआई चेतना ने आयोजित किया योग शिविर

जौनपुर धारा, जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना ने विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर विश्व योगा सप्ताह के अंतर्गत योग शिविर का आयोजन किया। संस्था अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने योगा टीचर रजनी साहू के साथ सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में अच्छे विचार उत्पन्न होते हैं और अगर निरोग रहना है तो सभी को योग अवश्य करना चाहिए। आज पूरा विश्व हमारे अपने पूर्वजों के बताए गए योग को अपनाने के लिए मजबूर है। जेसीआई का योगा शिविर ख्वाज्ागी टोला स्थित योगा सेंटर पर आयोजित किया गया। योगा टीचर रजनी साहू ने सूर्य नमस्कार अनुलोम विलोम कपालभाति के साथ-साथ कई ऐसे योग बताया जिससे शरीर का प्रत्येक भाग स्वस्थ रह सकता है और कोई बीमारी नजदीक नहीं आती। शिविर में मीरा अग्रहरी, प्रतिमा गुप्ता, वंशिका सिंह, ज्ञानेश्वरी गुप्ता, मंजू जायसवाल, सुधा बैंकर, किरण जायसवाल, अंजू पाठक, ममता केसरवानी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहीं। आभार सचिव मीरा अग्रहरी ने व्यक्त किया।

Share Now...