Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार

बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आये एक 30 वर्षीय युवक ने एक अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। माँ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुट गई थी जिसके बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र के भदैला बैरियर के पास से से गिरफ्तार करने का दावा करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। बता दे कि पड़ोसी जनपद आजमगढ़ का एक युवक क्षेत्र के उक्त गांव में रिश्तेदारी में आया हुआ था। जहां पड़ोस में खेल रही एक आठ वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची और स्वजनों को आपबीती बताया जिससे परिजन हैरत में पड़ गए। लोकलाज के भय से परिजनों ने किसी से न बताते हुए सोमवार को पीड़ित बच्ची को लेकर उपचार हेतु जौनपुर के एक निजी अस्पताल पहुँचे। डॉक्टरों ने मामला गम्भीर देखते हुए पुलिस के पास जाने की सलाह दी। पीड़िता की मां बच्ची को लेकर थाने पहुँची और घटना के बारे पुलिस को अवगत कराया जिस पर प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि बच्ची को महिला कांस्टेबल के साथ मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। आरोपित युवक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। मंगलवार को भदैला बैरियर के पास से वांछित को गिरफ्तार कर लिए गया। पूछताछ में अपना नाम रामहरि उर्फ राम आशीष बिन्द पुत्र फूलचन्द्र बिन्द निवासी ग्राम अदमामऊ थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ बताया। थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।