Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरजीएसटी विभाग के छापे के खिलाफ 16 को जौनपुर बन्द

जीएसटी विभाग के छापे के खिलाफ 16 को जौनपुर बन्द

  • अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने व्यापारियों से आह्वान कर भरी हुंकार

जौनपुर धारा, जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुये बताया कि जीएसटी विभाग द्वारा आये दिन होने वाले सर्वे छापे की आड़ में विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जनपद के व्यापारियों का भयादोहन कर रहे हैं जिससे व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। विभागीय अधिकारी सोची-समझी रणनीति के तहत भय का माहौल बना रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था को चलाने वाला व्यापारी आज सर्वे छापे के डर से अपनी दुकानें बन्द कर इधर-उधर भटक रहा है जिससे पूरे व्यापार जगत में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। श्री जायसवाल ने कहा कि यह सब व्यापारियों में जीएसटी के प्रति अज्ञानता को लेकर है जिसका नाजायज लाभ जीएसटी विभाग के अधिकारी उठा रहे हैं। व्यापार मण्डल इस पूरे प्रकरण पर अपना विरोध दर्ज कर रहा है। साथ ही मांग करता है कि जीएसटी विभाग द्वारा सर्वे छापे तत्काल बन्द किये जायं तथा व्यापारी व जीएसटी विभाग तथा जिला प्रशासन बैठक कर समस्या का तत्काल निस्तारण करें। प्रदेश सरकार द्वारा 72 घण्टे के लिये छापेमारी पर लगायी रोक को नाकाफी बताते हुये जिलाध्यक्ष ने सरकार पर कटाक्ष किया। साथ ही कहा कि जीएसटी विभाग द्वारा प्रतिदिन हो रहे सर्वे छापे के विरोध में व्यापार मण्डल 16 दिसम्बर शुक्रवार को जनपद के समस्त बाजार बन्द कर इस तानाशाही के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करायेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान युवा जिलाध्यक्ष संजीव साहू, गंगेश निगम, अमरनाथ मोदनवाल, विनोद साहू, इरफान मंसूरी, नितेश साहू सहित अन्य व्यापारी नेता व व्यापारी मौजूद रहे।