Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजीएसटी टीम की छापेमारी की अफवाह से बंद हो गई दुकानें

जीएसटी टीम की छापेमारी की अफवाह से बंद हो गई दुकानें

जौनपुर धारा, खेतासराय। जीएसटी चोरी के खिलाफ छापेमारी की डर से मंगलवार को कस्बे की बड़ी दुकानें बंद हो गई। दोपहर में अचानक उठी अफवाह से दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर हट गये। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार विश्वकर्मा ने दुकानदारों को समझाकर दुकानें खुलवायीं। रोज की भांति दुकानदारों ने अपनी दुकानें सुबह खोलकर अपने काम में लग गए। दोपहर होते होते अचानक बाजार में जीएसटी टीम के आने की अफवाहें फैल गई। देखते ही देखते बड़ी दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई। दुकानों में ताला लगाकर दुकानदार किनारे हट लिए और एक दूसरे दुकानदार से संपर्क कर यथास्थिति की जानकारी लेते रहे। इस दौरान जीएसटी टीम की छापेमारी की भी अफवाहें उड़ती रही। जीएसटी टीम के न आने पर दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद एक एक करके दुकानें खुलने लगी। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने बताया कि दुकानदारों को समझाया कि सिर्फ अफवाह है। राज्य सेवा कर विभाग ने जीएसटी चोरी के खिलाफ छापे की कार्रवाई को स्थगित कर दिया है।