Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरजिला जज ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया प्रचार वाहन

जिला जज ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया प्रचार वाहन

जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से पहले जनपद न्यायाधीश ने प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।  अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव पूर्णकालिक प्रशांत कुमार सिंह ने अवगत कराया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उप्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में 08 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिये व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया की ओर से प्रचार वाहन को जनपद न्यायाधीश न्यायालय परिसर में हरी झण्डी दिखाकर विभिन्न क्षेत्रों के लिये रवाना किया।