Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने लिया 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का जायजा

जिलाधिकारी ने लिया 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का जायजा

जौनपुर। 11वें अन्तरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रात: 6:00 बजे से शाही किले में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने कार्यक्रम स्थल का मौके पर जाकर निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  इस दौरान जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं व जन सामान्य के उचित बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, साफ सफाई, पार्किंग आदि सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, परियोजना निदेशक के.के.पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।