Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रोडवेज परिसर छोड़ जेसीज चौराहे पर सवारी भर रहीं बसें, रोज जाम में फंस रहा शहर

जौनपुर शहर में रोडवेज परिसर के बजाय जेसीज चौराहे के आसपास सड़क पर बसें खड़ी कर सवारी भरने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित होता है और रोज जाम की स्थिति बनती है। यातायात पुलिस के अनुसार बसों को निर्धारित परिसर में खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।

E-Paper 28-09-2026

Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने किया मतदाता सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ

जिलाधिकारी ने किया मतदाता सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ

जौनपुर धारा,जौनपुर। अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए उन्हें विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नई पहल की गई है। इस पहल के तहत मतदाता जागरूकता के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने वोटर सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ किया। सदभावना पुल पर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, जिसमें हिन्दी में लिखा है कि’’मेरा वोट मेरी ताकत’’ मतदान तिथि 25 मई अपना वोट जरुर करें। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह सेल्फी प्वाइंट तैयार किया गया है। ताकि इस पुल से गुजरने वाले राहगीर इस सेल्फी प्वाइंट से प्रेरित होकर यहाँ सेल्फी खींचें और सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करें तथा मतदान करने के लिए संकल्प लें। स्वयं मतदान करें और अपने परिवार और आस पास के लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक व प्रोत्साहित करें। उन्होंने विशेषकर बाहर रह रहे श्रमिकों जो यहाँ के मतदाता है उन सभी मतदाताओं से अपील किया कि 25 मई को आकर अपना वोट अवश्य करें। इस दौरान जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, जेई नगर पालिका परिषद दीपक शाह, एस.आई.हरिशचन्द्र यादव, अवधेश राय, सौरभ मौर्य सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।