Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने किया कलीचाबाद मार्ग पर नवनिर्मित पुल का अवलोकन

जिलाधिकारी ने किया कलीचाबाद मार्ग पर नवनिर्मित पुल का अवलोकन

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के द्वारा गोमती नदी पर प्यारेपुर से अलीगंज बाजार के निकट कलीचाबाद मार्ग पर नवनिर्मित पुल का अवलोकन किया गया। यह पुल 211.88मी.लंबे तथा 2993.31लाख की लागत का है। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि इस पुल निर्माण का कार्य 2022से कार्य प्रारम्भ था, मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में निर्माण में आनी वाली कमियों को दूर कराते हुए विगत 01साल में ही कार्य को पूर्ण कराया गया है जिसे गत दिसम्बर माह में लोगो के आवागमन के लिए खोल दिया गया है जिससे आम जनमानस को राहत मिल रही है। इस पुल के बन जाने से वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल यूनिवर्सिटी, मेडिकल कालेज, शहर में आने जाने वाले लोगो का राहत मिलेगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने आमजनमानस से वार्ता की ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल के बन जाने से यातायात सुगम हो गया है जिससे समय की बचत हो रही है, जाम की समस्या से भी राहत मिल रही है। पुल के निर्माण हो जाने से अर्न्तजनपदीय कनेक्टविटी पहले से बेहतर हो गयी है। आमजन ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गरीब और असहायों को कंबल भी वितरित किया। इस अवसर पर डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर जेपी गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहें।