Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजाति और धर्म के नाम पर जनता को गुमराह कर रही भाजपा...

जाति और धर्म के नाम पर जनता को गुमराह कर रही भाजपा : यशोदा पटेल

  • सपा महिला सभा की समीक्षा बैठक में गूंजा मंहगाई का मुद्दा

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। समाजवादी पार्टी नगर कार्यालय पर सपा महिला सभा की समीक्षा बैठक विधानसभा अध्यक्ष अंजू यादव के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बढ़ती महंगाई, महिला आरक्षण व महिला सुरक्षा आदि मुद्दा गुंजा। इस दौरान महिला सभा की प्रदेश महासचिव यशोदा पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने धर्म व जाति के नाम पर लोगों को ठगने का काम किया है। उनका धर्म में कोई भी आस्था व विश्वास नहीं है। वह सिर्फ धर्म के नाम पर जनता को गुमराह करते हैं। सपा हर धर्मो का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि हम सभी पिछड़ा, अल्पसंख्यक व दलित सभी 85 फ़ीसदी लोग एकजुट होकर भाजपा सरकार को देश व प्रदेश से जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। प्रदेश सचिव प्रमिला यादव ने कहा कि  प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रत्येक जनपद में जाकर महिला संगठनों के साथ समीक्षा बैठक कर रही हूँ। जिलाध्यक्ष शर्मिला यादव ने पदाधिकारियोें को आह्वान किया कि वह घर-घर जाकर सपा की नीति और कार्यक्रमों से लोगों को जोड़े। कहा कि महिलाएं मंहगाई की मार से सबसे अधिक प्रभावित हैं। वह दो वक्त की रोटी और घर चलाना मुश्किल हो गया है। केंद्र की सरकार ने महिला आरक्षण के नाम पर धोखा दिया है। वक्ताओं में नगर अध्यक्ष शकुंतला गुप्ता, सलोनी गुप्ता, वरिष्ठ नेता राहुल यादव, इंजी. अशोक कुमार व उषा यादव आदि ने सपा की सरकारों में चलाए गए जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा उपाध्यक्ष उषा यादव ने किया। इस अवसर पर विधानसभा महासचिव सुनीला पाल, शीला यादव, मेहरून निशा, सलोनी गुप्ता, विमला गौतम, ममता सरोज, महासचिव प्रवीण सरोज, वरिष्ठ नेता रामसनेही यादव, राहुल यादव आदि लोग मौजूद रहे।