जौनपुर। रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट ने भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह(सेवानिवृत आई.ए.एस.) की उपस्थिति में वनवासी(मुसहर) समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन करके उन्हें उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतियोगी परीक्षा स्थानीय सी.एम.एम. इंग्लिश स्कूल, रशीदाबाद में आयोजित किया। जिसमें जौनपुर सहित वाराणसी एवं आज़मगढ़ जिलों के वनवासी समाज के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडियट स्तर के कुल-171 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया जिसमें 137 विद्यार्थी (82 छात्र एवं 55 छात्राओं) ने प्रतिभाग किया। मिशन बिरसा मुंडा सेवा समिति आज़मगढ़ के कमलेश पासवान, मुसाफिर बनवासी, अभय कुमार बनवासी, जितेंद्र कुमार, गोविंद जी एवं चन्दन कुमार द्वारा शुचितापूर्ण परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य किया गया। उक्त सन्दर्भ में ज़ेब्रा अध्यक्ष संजय कुमार सेठ बताया कि तीनों जिलों के चयनित 10-10 मेधावियों को स्वतन्त्रता आंदोलन में बलिदान हुए आदिवासी नायकों के नाम से छात्रवृति प्रदान की जायेगी। उक्त कार्यक्रम में मो.तौफीक, शाकम्भरी नन्दन, नीरज शाह, अमरनाथ सेठ, आशीष वाधवा एवं रवि विश्वकर्मा आदि की उपस्थिति एवं सराहनीय योगदान रहा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
ज़ेब्रा वनवासी मेधा छात्रवृति परीक्षा सम्पन्न


