Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजल भराव की समस्या से रक्षाबंधन बाद मिलेगा छुटकारा : जज सिंह...

जल भराव की समस्या से रक्षाबंधन बाद मिलेगा छुटकारा : जज सिंह अन्ना

जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर विधानसभा की बरसठी बाजार में लगातार 5 वर्षों से जल भराव की समस्या ने बाजार वासियों का रहना दूभर कर दिया है। जिसका निदान जिला परिषद जौनपुर द्वारा कर दिया गया। जज सिंह अन्ना ने बताया कि बाजार के बीचो-बीच 650मी.नाली पास करके रक्षाबंधन बाद एक मीटर गहरी दो फीट चौड़ी नाली बनाई जाएगी। जो जरोटा रोड पर नदी में दो सीफ्टों में मिलाया जाएगा।गुरूवार को जिला परिषद के जेई मनोज यादव और ठेकेदार शैलेंद्र सिंह का जज सिंह अन्ना के साथ दौरा हुआ।