Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरएक ही रात दो घरों में हुई चोरी की वारदात

एक ही रात दो घरों में हुई चोरी की वारदात

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव में बुधवार की रात दो घरों से हजारों नगदी सहित लाखों के के गहने पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह हुई तो पीड़ितों ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गयी। बुधवार की रात को बरसात के दौरान चोर गांव के जमुना निषाद के छत के रास्ते घर में घुस गए और वहां से एक कमरे में रखा बॉक्स लेकर घर से कुछ दूर एक मक्के के खेत में ले जाकर उसमें रखा 10हजार नकद, सोने की दो मंगलसूत्र, दो बाली, दो फोफी, पायल, हंसुली आदि उठा ले गए। बक्से के पास एक जोड़ी कनफूल पड़ा था। जिसे चोर नही ले जा पाए। वहां पर शराब व बियर की बोतल तथा तीन पलास्टिक का गिलास, नमकीन आदि पड़ा हुआ था। इसके अलावा गांव के दलित बस्ती निवासी विजयबहादुर के घर से भी एक कमरे में सो रहे विजय के कमरे की कुंडी बाहर से बन्द कर दूसरे कमरे में एक बड़े बक्से में रखा पांच हजार नकद व कुछ गहना उठा ले गए। विजयबहादुर जब देर रात लघुशंका के लिए उठा तो दरवाजा बाहर से बन्द था। उसने आवाज लगाया तो किसी ने दरवाजा खोला। किसी तरह बाहर निकलने पर पता चला कि उनके घर चोरी हो चुकी है।