जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग की माता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ अपहरण व षणयंत्र रचने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उनकी धर पकड़ को दबिश देना शुरू कर दिया है। गांव निवासी किशोरी की माता ने आरोप लगाया है कि गौरा गांव निवासी कृष्णा विश्वकर्मा का उसके घर आना जाना था। वह सोमवार को उसकी नाबालिग पुत्री को स्कूल जाते समय बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी को भगाने में इसी गांव के मुकेश, अंकेश और सरपतहा थाना क्षेत्र के समोधपुर भेला गांव निवासी अतुल विश्वकर्मा का भी हाथ है। आरोप है कि किशोरी घर से भागते समय अपनी बैग में लगभग एक लाख रुपए के गहने भी ले गयी है।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।

