Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरजर्जर भवन को नगर पंचायत ने करवाया ध्वस्त

जर्जर भवन को नगर पंचायत ने करवाया ध्वस्त

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 मोहल्ला गौरा डीहवा में पुलिस चौकी के पास जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर पटरी पर शिव धनी पुत्र सुक्खू द्वारा अवैध अतिक्रमण कर जर्जर भवन में निवास किया जा रहा था। अतिक्रमणकर्ता को 30 जून को नगर पंचायत द्वारा नोटिस दिया गया था, जिससे किसी भी प्रकार के जानमाल के खतरे से बचा जा सके परंतु अतिक्रमणकर्ता द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिस पर गुरुवार को नगर पंचायत प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए अधिशासी अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह एवं लेखपाल राहुल मिश्रा की उपस्थिति में पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर उक्त मकान को खाली करवाने के बाद गिरा दिया गया। इस दौरान नगर पंचायत कि कर्मचारी रविंद्र यादव, सोनू, सचिन सिंह आदि मौजूद रहे।