जौनपुर धारा, सुइथाकला। पशु चिकित्सा के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त अढ़नपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पर तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डा. आलोक सिंह पालीवाल को हैदराबाद में आयोजित चौथे इण्टरनेशनल कांप्रâेंस में डाक्टर एमएल मदान एवार्ड मिला। जिसे लेकर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उक्त सम्मान उनके द्वारा पशु चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए सर्वोत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। गौरतलब हो कि विगत 21-23 जून को हैदराबाद स्थित माला रेड्डी विश्वविद्यालय में कृषि और पशुपालन से सम्बंधित चौथा इण्टरनेशनल कान्प्रâेंस हुआ था। जिसमें पशु चिकित्सा के क्षेत्र में डाक्टर आलोक को सर्वोत्कृष्ट कार्य करने के लिए आनलाइन प्रशस्ति पत्र और डाक्टर एमएल मदान एवार्ड दिया गया। डाक्टर आलोक अपने कम समय की सेवा में अभी तक पशु चिकित्सा, लेख आदि के लिए प्रशस्ति पत्र, सुश्रुत गौरव रत्न सम्मान, लुई पाश्चर अवार्ड एवं पूर्वाचल गौरव सम्मान आदि से सम्मानित किए जा चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों समेत क्षेत्रीय लोगों में हर्ष का माहौल बना हुआ है।
― Advertisement ―
पशु चिकित्सक को मिला डाक्टर एमएल मदान अवार्ड
Previous article
Next article

