जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के पास धरकार बस्ती में जमीनी विवाद को लेकर बुधवार को सुबह हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के पास धरकार बस्ती में सूरज पुत्र प्रभुनाथ व भुवाल के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। आरोप है कि एक पक्ष से भूवाल ने सूरज पुत्र प्रभुनाथ को बांका से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल सूरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा कर आरोपित भुआल को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है। घायल सूरज को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट
Previous article

